1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रतन टाटा ने स्‍टार्टअप्‍स को चेताया, कहा निवेशकों का पैसा बर्बाद करने वालों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

रतन टाटा ने स्‍टार्टअप्‍स को चेताया, कहा निवेशकों का पैसा बर्बाद करने वालों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 29, 2020 11:18 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 11:18 am IST

टाटा ने कहा कि हमारे सामने एसी स्टार्टअप कंपनियां भी हो सकतीं हैं, जो हमारा ध्यान खीचेंगी, पैसा जुटाएंगी और गायब हो जाएंगी।

Start-ups that burn investor money, disappear won't get second chance says Ratan Tata- India TV Hindi
Start-ups that burn investor money, disappear won't get second chance says Ratan Tata

मुंबई। प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने स्टार्टअप कंपनियों को चेताते हुए कहा कि निवेशक के पैसों को धुएं में उड़ाने वाले स्टार्टअप को दूसरा या तीसरा मौका नहीं मिलेगा। टाटा ने स्वयं भी कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि पुराने व्यवसायों में कमी आएगी, जबकि युवा संस्थापकों की नवोन्मेषी कंपनियां भारतीय उद्योग जगत का भविष्य तय करेंगी।

टाटा यहां टिकॉन अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्हें यहां लाइफ आइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। टाटा का यह बयान ऐसे समय आया है जब कई स्टार्टअप कंपनियों पर निवेशकों को बर्बाद करने का आरोप लग रहा है।

निवेशकों ने बेहतर भविष्य की आशा में इन कंपनियों में पैसा लगाया है, जबकि यह कंपनियां लगातार घाटे में चल रही हैं। आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जब अपने शीर्ष पर थी तो वह हर माह 15 करोड़ डॉलर फूंक रही थी।

टाटा ने कहा कि हमारे सामने एसी स्टार्टअप कंपनियां भी हो सकतीं हैं, जो हमारा ध्यान खीचेंगी, पैसा जुटाएंगी और गायब हो जाएंगी। लेकिन ऐसी कंपनियों को दूसरा और तीसरा मौका नहीं मिलेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा