1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Sterling Biotech bank fraud case: अभिनेता डीनो मोरिया और डीजे अकील को ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन

Sterling Biotech bank fraud case: अभिनेता डीनो मोरिया और डीजे अकील को ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 01, 2019 11:51 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 11:51 am IST

उनसे इन भुगतान के संबंध में पूछताछ की जाएगी और उनके बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे।

ED summons actor Dino Morea and DJ Aqeel for questioning- India TV Hindi
ED summons actor Dino Morea and DJ Aqeel for questioning Image Source : ED SUMMONS

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टर्लिंग बायोटेक के कथित बैंक धोखाधड़ी एवं धनशोधन मामले की जांच के तहत पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया और डीजे अकील को समन जारी किया है। 

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि अभिनेता डीनो और लोकप्रिय डीजे को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष बयान देने को कहा गया है क्योंकि उसे सबूत मिले हैं कि गुजरात की कंपनी ने दोनों को कुछ धन दिया था। 

उन्होंने बताया कि उनसे इन भुगतान के संबंध में पूछताछ की जाएगी और उनके बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे। डीनो मोरिया एक मॉडल हैं और कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। वहीं अकील एक लोकप्रिय डीजे हैं। 

इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए दोनों से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया। एजेंसी ने पिछले सप्ताह समूह की भारत और विदेश में 9,778 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क और सील की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा