1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, 194 अंक उछला सेंसेक्स, 11,300 के पार निफ्टी

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, 194 अंक उछला सेंसेक्स, 11,300 के पार निफ्टी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 05, 2020 09:54 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 09:54 am IST

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.15 बजे 194 अंक की तेजी के साथ 38,604.25 के स्तर पर खुला। प्रीओपन के दौरान सेंसेक्स 38,708.87 के उच्च स्तर पर गया जबकि 38,468.10 अंक के निम्न स्तर पर गया।

BSE Sensex, NSE Nifty, Stock market- India TV Hindi
BSE Sensex NSE Nifty Update on 5 March 2020

नई दिल्ली। चीन के कोरोना वायरस के चलते गुरुवार (5 मार्च 2020) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। जबकि बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 194 अंकों की तेजी के साथ 38,604.25 के स्तर पर खुला, प्रीओपन के दौरान सेंसेक्स 38,708.87 के उच्च स्तर पर गया जबकि 38,468.10 अंक के निम्न स्तर पर गया। वहीं निफ्टी 11,306.05 के अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में 78.45 अंकों की तेजी के साथ 11,339.95 के उच्च स्तर पर और 11,267.55 के निम्न स्तर पर रहा। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 6 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

वहीं प्रीओपन के दौरान सेंसेक्स 9 बजकर 2 मिनट पर हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स 228.71 अंकों की तेजी के साथ 38,638.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.30 अंकों के नुकसान के साथ 11,251.00 के स्तर पर था। खबर लिखे जाने तक सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 201.34 (0.52 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 38,610.82 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 22 इंडेक्स हरे निशान पर यानि तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी 45.60 (0.41 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 11,296.60 पर कारोबार कर रहा है।

Sensex
Sensex 5 March 2020 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा