1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,450 से नीचे

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,450 से नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 15, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 12:39 pm IST

शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,450 से नीचे  Image Source : AP

मुंबई। नकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एमएंडएम जैसे शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला, लेकिन जल्द ही ये बढ़त चली गई और खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 216.73 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,327.33 पर कारोबार कर रहा था।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 62.55 अंक या 0.43 प्रतिशत फिसलकर 14,442.25 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट इंफोसिस में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज और कोटक बैंक मुनाफे में थे।

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

सेंसेक्स मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में 660.68 अंक या 1.38 प्रतिशत बढ़कर 48,544.06 पर और निफ्टी 194 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 14,504.80 अंक पर बंद हुआ था। बाजार बुधवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर बंद थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 66.58 बैरल प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा