1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market LIVE: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी बढ़कर 15,194 पर पहुंचा

Stock Market LIVE: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी बढ़कर 15,194 पर पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2021 10:58 am IST,  Updated : Mar 10, 2021 10:58 am IST

वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

Stock market- India TV Hindi
Stock market Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 329.15 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 51,354.63 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,194.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा करीब तीन फीसदी की बढ़त में रहे। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे। दूसरी ओर, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट में रहे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 51,025.48 अंक पर और निफ्टी 142.20 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 15,098.40 अंक पर बंद हुआ था। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को 2,801.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक कच्चा तेल बेंचमार्क 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में दोपहर के कारोबार में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त में थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा