1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा नैनो के साणंद प्लांट में एक महीने बाद हड़ताल खत्म

टाटा नैनो के साणंद प्लांट में एक महीने बाद हड़ताल खत्म

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 23, 2016 12:49 pm IST,  Updated : Mar 23, 2016 12:49 pm IST

नैनो के गुजरात स्थित साणंद प्लांट में कर्मचारियों की हड़ताल ठीक एक महीने बाद मंगलवार को समाप्त हो गई और कर्मचारियों ने आज से काम पर आना शुरू कर दिया है।

Big Relief for Small Car: टाटा नैनो के साणंद प्लांट में हड़ताल खत्म, एक महीने बाद काम पर लौटे कर्मचारी- India TV Hindi
Big Relief for Small Car: टाटा नैनो के साणंद प्लांट में हड़ताल खत्म, एक महीने बाद काम पर लौटे कर्मचारी

अहमदाबाद। टाटा नैनो के गुजरात स्थित साणंद प्लांट में कर्मचारियों की हड़ताल ठीक एक महीने बाद मंगलवार को समाप्त हो गई और कर्मचारियों ने आज से काम पर आना शुरू कर दिया है। टाटा मोटर्स के टॉप मैनेजमेंट, कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और श्रम विभाग के अधिकारियों के बीच हुई लंबी बैठक के बाद यह फैसला सामने आया है।

26 में से 13 कर्मचारियों का निलंबन वापस लेगी टाटा

टाटा मोटर्स ने कहा कि वह 26 में से 13 कर्मचारियों का निलंबन वापस लेगी और शेष के बारे में फैसला कंपनी चल रही जांच पूरी होने पर लेगी। उन्होंने कहा कि अन्य दो निलंबित कामगार के संबंध में फैसला कंपनी के दूसरे कारण बताओ नोटिस के जवाब के बाद किया जाएगा। कंपनी ने कहा, कामगार हड़ताल वापस लेंगे और 23 मार्च से काम पर आएंगे। सामान्य स्थिति बहाल होगी, वे उत्पादकता, गुणवत्ता और प्लांट के अनुशासन और सुरक्षा अनिवार्यताओं के अनुरूप काम करेंगे।

हड़ताल हुआ खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी

हड़ताली कर्मचारी उमेश राठौड़ कहा, हम कंपनी के एचआर अधिकारियों के साथ बैठक करके फैसला लेंगे कि किन 13 लोगों को काम पर वापस रखा जाए। साथ ही हमने कंपनी से अनुरोध किया है कि अगर बुधवार को कोई कर्मचारी काम पर नहीं लौटता है तो भी कार्रवाई नहीं की जाए। राठौड़ का कहना है कि होली की वजह से कई मजदूर अपने घर लौट चुके हैं। 28 निलंबित मजदूरों की बहाली की मांग को लेकर करीब 422 कर्मचारी 22 फरवरी से हड़ताल पर चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा