1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की मजबूत वृद्धि दर से एशियाई अर्थव्यवस्था 5.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: एडीबी

भारत की मजबूत वृद्धि दर से एशियाई अर्थव्यवस्था 5.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: एडीबी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 02, 2016 10:23 pm IST,  Updated : May 02, 2016 10:23 pm IST

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि भारत सहित कुछ देशों में जीडीपी की मजबूत वृद्धि से 2016 में एशियाई अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहेगी।

भारत की मजबूत वृद्धि दर से एशियाई अर्थव्यवस्था 5.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: एडीबी- India TV Hindi
भारत की मजबूत वृद्धि दर से एशियाई अर्थव्यवस्था 5.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: एडीबी

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष ताकेहिको नकाओ ने आज कहा कि भारत सहित कुछ देशों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मजबूत वृद्धि से 2016 में एशियाई अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने आज एडीबी की 49 वीं सालाना बैठक के पहले दिन कहा, चीन में सुस्ती के बावजूद एशिया की वृद्धि दर इस साल 5.7 प्रतिशत रहेगी। हमें अगले साल भी इसी स्तर की वृद्धि की उम्मीद है।

इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री अरण जेटली तथा आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वैश्विक वित्तीय संकट के बावजूद एशिया इस दशक में वृद्धि दर्ज कर रहा है। भारत, वियतनाम, कम्बोडिया, म्यांमार तथा बांग्लादेश ने काफी तेज वृद्धि कायम रखी है। ऐसे में मैं एशिया की आर्थिक परिस्थितियों को लेकर काफी सकारात्मक हूं।

नकाओ ने आगे कहा कि एशिया अभी भी युवा है और उसकी आबादी बढ़ रही है। उसका भविष्य चमकदार है। उन्होंने कहा कि अभी भी विकसित अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंचने को लेकर काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि एशियाई देशों को वृहद आर्थिक नीतियां कायम रखनी चाहिए और बुनियादी ढांचे, मानव पूंजी तथा प्रौद्योगिकी में अधिक निवेश करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 2016-17 में 7.4 फीसदी रहेगी भारत की GDP, बेहतर मानसून से बढ़ेगी खर्च करने की क्षमता

यह भी पढ़ें- चीनी गारमेंट्स हुए 10 फीसदी महंगे, भारत में पैदा होंगे 12 लाख रोजगार के अवसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा