1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्वामी ने राजन के खिलाफ एक और गोला दागा

स्वामी ने राजन के खिलाफ एक और गोला दागा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 09, 2016 10:01 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 10:01 pm IST

सुब्रमण्यन स्वामी ने रघुराम राजन पर फिर से हमला बोलते हुए कहा, राजन ने भारतीय वित्तीय प्रणाली में एक टाइम बम लगा दिया है, जो दिसंबर में फटेगा।

स्वामी ने राजन के खिलाफ फि‍र खोला मोर्चा, 2013 की गलती का खामियाजा भुगतना होगा दिसंबर 2016 में- India TV Hindi
स्वामी ने राजन के खिलाफ फि‍र खोला मोर्चा, 2013 की गलती का खामियाजा भुगतना होगा दिसंबर 2016 में

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन पर फिर से हमला बोलते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पूर्व अर्थशास्त्री ने भारतीय वित्तीय प्रणाली में एक टाइम बम लगा दिया है, जो दिसंबर में फटेगा।

स्वामी ने पिछले महीने दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ब्याज दरों को ऊंचा रखने के लिए राजन को हटाने की मांग की थी। इस बार उन्होंने ट्विटर के माध्यम से राजन की आलोचना की है। स्वामी ने ट्विट किया, आर 3 (रघुराम राजन) ने 2013 में हमारी वित्तीय प्रणाली में टाइम बम लगा दिया। इसका टाइमर दिसंबर, 2016 रखा गया है। एफ.ई. में चुकाए जाने वाले 24 अरब डॉलर का भुगतान हमारे बैंकों को करना होगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या एफ.ई. से उनका आशय विदेशी विनिमय से है।

इस बारे में रिजर्व बैंक प्रवक्ता अल्पना किलावाला को भेजे गए सवाल का तत्काल जवाब नहीं मिल पाया। इससे पहले स्वामी ने 26 मई को राजन के खिलाफ छह आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से उनको हटाने की मांग की थी। इनमें से एक आरोप राजन द्वारा गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं दुनिया भर में भेजने का भी था।

वहीं इससे पहले स्वामी ने दावा किया था कि राजन मानसिक तौर पर पूर्ण भारतीय नहीं हैं और उन्होंने जानबूझकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। स्वामी की पूर्व की टिप्पणियों पर राजन ने कल कहा था कि कुछ ऐसे आरोप हैं जो बुनियादी तौर पर गलत और आधारहीन है और उनपर कुछ बोलने का मतलब उन्हें भाव देना होगा।

यह भी पढ़ें- Governor vs Governance: स्वामी ने PM को चिट्ठी लिखकर कहा-राजन मानसिक रूप से पूरी तरह नहीं भारतीय, तुरंत बर्खास्त करें

यह भी पढ़ें- रघुराम राजन नहीं बनना चाहते दोबारा RBI गवर्नर, पीएम मोदी की इच्‍छा अपने पद पर बने रहें राजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा