1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में बिना पटाखों के होगी दिवाली, सुप्रीम कोर्ट 1 नवंबर तक बिक्री पर लगाई रोक

दिल्ली में बिना पटाखों के होगी दिवाली, सुप्रीम कोर्ट 1 नवंबर तक बिक्री पर लगाई रोक

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 09, 2017 11:45 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 01:20 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने पहली नवंबर तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगाम लगाने का फैसला सुनाया है

दिल्ली में बिना पटाखों के होगी दिवाली, सुप्रीम कोर्ट 1 नवंबर तक बिक्री पर लगाई रोक- India TV Hindi
दिल्ली में बिना पटाखों के होगी दिवाली, सुप्रीम कोर्ट 1 नवंबर तक बिक्री पर लगाई रोक

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस साल दिवाली पर पटाखे चलाने की वैसी आजादी नहीं होगी जैसी पहले होती थी। सुप्रीम कोर्ट ने पहली नवंबर तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगाम लगाने का फैसला सुनाया है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह देखना चाहते हैं कि दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने से प्रदूषण के कैसे हालात होंगे। आज से पहली नवंबर तक दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि वह पटाखों की वजह से होने वाले प्रदूषण का जायजा लेना चाहते हैं ऐसे में पहली नवंबर तक पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। नवंबर के बाद रोक हट जाएगी, कोर्ट ने कहा है कि वह दिवाली के बाद हवा की क्वॉलिटी का जायजा लेंगे। यानि इस बार दिवाली पर पटाखे चलाने की वैसी इजाजत नहीं होगी जैसे पहले होती थी। हालांकि जिन लोगों ने पहले से पटाखे खरीद रखें है उनको दिवाली पर पटाखे चलाने की पाबंदी नहीं होगी।

कोर्ट ने पिछले साल 11 नवंबर को दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी लेकिन इस साल 12 सितंबर को इस रोक में कुछ ढील दी गई थी। लेकिन अब कोर्ट ने ढील को नवंबर से लागू करने का फैसला दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा