1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएनबी घोटाला : बैंक के उच्च अधिकारियों की भूमिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पीएनबी घोटाला : बैंक के उच्च अधिकारियों की भूमिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 20, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 02:58 pm IST

सर्वोच्च न्यायालय 11,300 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में बैंक के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय 11,300 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में बैंक के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश ए.एम. खानविलकर और न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने मंगलवार को वकील विनीत ढांडा की याचिका पर सुनवाई की स्वीकृति दे दी।

ढांडा ने अदालत से सरकार को नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के संबंध में कदम उठाने का निर्देश देने की भी मांग की है। याचिका में 10 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा की रकम ऋण के तौर पर देने को लेकर दिशानिर्देश तय करने की भी मांग की गई है।

याचिकाकर्ता ने साथ ही फंसे हुए कर्ज के मामलों की जांच और उसकी वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर एक समिति गठित करने की भी मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा