1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महिलाओं को कंपनी से जुड़ने के लिए 50,000 रुपये का ‘जाइनिंग बोनस’ देगी सर्वेस्पैरो

महिलाओं को कंपनी से जुड़ने के लिए 50,000 रुपये का ‘जाइनिंग बोनस’ देगी सर्वेस्पैरो

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 13, 2021 07:16 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 07:16 pm IST

सर्वेस्पैरो ने महिलाओं की नियुक्ति के लिए एक नयी पहल की घोषणा की है। अनुभव समाधान सेवा प्रदाता कंपनी ने कहा है कि वह उसके साथ जुड़ने वाली महिला उम्मीदवारों को 50,000 रुपये का ‘जॉइनिंग बोनस’ देगी।

महिलाओं को कंपनी से जुड़ने के लिए 50,000 रुपये का ‘जाइनिंग बोनस’ देगी सर्वेस्पैरो- India TV Hindi
महिलाओं को कंपनी से जुड़ने के लिए 50,000 रुपये का ‘जाइनिंग बोनस’ देगी सर्वेस्पैरो Image Source : FILE

चेन्नई: सर्वेस्पैरो ने महिलाओं की नियुक्ति के लिए एक नयी पहल की घोषणा की है। अनुभव समाधान सेवा प्रदाता कंपनी ने कहा है कि वह उसके साथ जुड़ने वाली महिला उम्मीदवारों को 50,000 रुपये का ‘जॉइनिंग बोनस’ देगी। कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत प्रोडक्ट डेवलपर, गुणवत्ता विश्लेषक तथा तकनीकी लेखक पद के लिए 15 मार्च तक आवेदन करने वाली महिलाओं को यह बोनस दिया जाएगा। इन महिलाओं को 15 अप्रैल तक कंपनी से जुड़ना होगा। 

विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र के अध्ययन का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन में ढील के बाद सिर्फ 16 प्रतिशत महिलाएं ही फिर से नौकरी शुरू कर पाई हैं। कंपनी के संस्थापक शिहाब मोहम्मद ने कहा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी अपने निचले स्तर पर आ गई है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से उबरने के लिए हम सभी को कुछ करना होगा। मोहम्मद ने कहा कि ‘जॉइनिंग बोनस’ के बाद हम पहला वर्चअल हैकाथॉन ‘हैकर फ्लो’ शुरू करेंगे। इसके तहत डेवलपर्स, छात्रों तथा कोडिंग में रुचि रखने वालों को एक मंच के तहत लाया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा