नई दिल्ली। एक जुलाई से देश में SUV और बुलट जैसी मोटरसाइकिल खरीदना महंगा हो जाएगा। वहीं पान मसाला गुटखा पर 204 प्रतिशत सेस देना होगा। उपभोक्ताओं को सोडा वाटर (कोल्ड ड्रिंक) पर टैक्स के अलावा 12 प्रतिशत सेस देना होगा। यह सेस 28 प्रतिशत टैक्स के अलावा होगा।
1500 सीसी क्षमता से अधिक इंजन वाली बड़ी कारों और 4 मीटर से अधिक लंबाई और 1500 सीसी से अधिक इंजन वाली एसयूवी पर 15 प्रतिशत सेस लगाया गया है। वहीं 350 सीसी से अधिक इंजन वाली मोटरसाइकिल पर 3 प्रतिशत सेस लगाया गया है। प्राइवेट एयरक्राफ्ट और याच पर उनकी कीमत के बराबर सेस लगाया गया है।
तस्वीरों के जरिए समझिए क्या है GST
GST
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
65 एमएम से बड़ी लेकिन 70 एमएम से छोटी नॉन फिल्टर सिगरेट पर 2876 रुपए प्रति 1000 स्टिक टैक्स के अलावा 5 प्रतिशत सेस लगेगा। फिल्टर सिगरेट पर 2126 रुपए प्रति हजार स्टिक टैक्स और 5 प्रतिशत सेस लगेगा। सिगार पर 4170 रुपए प्रति हजार स्टिक टैक्स या 21 प्रतिशत, जो ज्यादा होगा वह लगाया जाएगा। ब्रांडेड गुटखा पर 72 प्रतिशत सेस लगाया गया है, जबकि पाइप और सिगरेट के लिए स्मोकिंग मिक्चर पर 290 प्रतिशत सेस लगाया गया है।