1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में कारोबारी माहौल पहले की तुलना में ज्यादा अनुकूल, निवेश बढ़ाएंगी स्वीडन की कंपनियां

भारत में कारोबारी माहौल पहले की तुलना में ज्यादा अनुकूल, निवेश बढ़ाएंगी स्वीडन की कंपनियां

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 20, 2017 03:06 pm IST,  Updated : May 20, 2017 03:06 pm IST

भारत में कारोबारी माहौल आज पहले के मुकाबले काफी अनुकूल है और भारत में काम कर रही स्वीडन की कंपनियों की धारणा यहां कारोबार को लेकर काफी सकारात्मक है।

भारत में कारोबारी माहौल पहले की तुलना में ज्यादा अनुकूल, निवेश बढ़ाएंगी स्वीडन की कंपनियां- India TV Hindi
भारत में कारोबारी माहौल पहले की तुलना में ज्यादा अनुकूल, निवेश बढ़ाएंगी स्वीडन की कंपनियां

नई दिल्ली। भारत में कारोबारी माहौल आज पहले के मुकाबले काफी अनुकूल है और भारत में काम कर रही स्वीडन की कंपनियों की धारणा यहां कारोबार को लेकर काफी सकारात्मक है। स्वीडन की ज्यादातर कंपनियों ने भारत में अपना निवेश बढ़ाने की मंशा जाहिर की है। स्वीडन-भारत व्यावसायिक वातावरण को लेकर किए गए नौवें सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है।

पिछले दो साल के दौरान स्वीडिश कंपनियों और निवेशकों के रोजगार में 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। स्वीडन विदेश मंत्रालय में यूरोपीय संघ मामलों और व्यापार मंत्री एन लिंडे ने सर्वेक्षण पर कहा, भारत और स्वीडन के बीच व्यापार बढ़ रहा है। हमें भारत में ऊर्जा, पर्यावरण, स्मार्ट सिटी, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटाइजेशन, स्वास्थ्य और जीव विज्ञान के क्षेत्र में काम रही कंपनियों के लिए काफी संभावनाएं दिखाई देती हैं।

भारत में व्यावसायिक वातावरण आज पहले के मुकाबले काफी सकारात्मक है। दस में से आठ कंपनियों ने अगले साल भी निवेश की मंशा जताई है। भारत में काम कर रही स्वीडन की कंपनियां यहां दीर्घकालिक वृद्धि और विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इनमें 1,85,000 लोग प्रत्‍यक्ष रूप से और 13,00,000 लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। भारत में स्वीडन के राजदूत हेराल्ड सेंडबर्ग ने इस अवसर पर कहा कि भारत-स्वीडन के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। सर्वेक्षण से हमारी यह धारणा और मजबूत हुई है कि स्वीडन के नवोन्मेष और भारत की भविष्य की जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बैठता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा