1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्विट्जरलैंड की स्विस पीपल्स पार्टी ने भारत के साथ सूचनाओं के लेनदेन का किया विरोध

स्विट्जरलैंड की स्विस पीपल्स पार्टी ने भारत के साथ सूचनाओं के लेनदेन का किया विरोध

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 16, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 04:24 pm IST

स्विट्जरलैंड की एक राजनीतिक पार्टी स्विस पीपल्स पार्टी (SVP) ने भारत व 10 अन्य देशों के साथ बैंकिंग सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान का विरोध किया है।

स्विट्जरलैंड की स्विस पीपल्स पार्टी ने भारत के साथ सूचनाओं के लेनदेन का किया विरोध- India TV Hindi
स्विट्जरलैंड की स्विस पीपल्स पार्टी ने भारत के साथ सूचनाओं के लेनदेन का किया विरोध

बर्न। स्विट्जरलैंड की एक राजनीतिक पार्टी स्विस पीपल्स पार्टी (SVP) ने भारत व 10 अन्य देशों के साथ बैंकिंग सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान का विरोध किया है। इस मुद्दे पर SVP का रुख स्विट्जरलैंड सरकार के आधिकारिक रुख के बिलकुल विपरीत है। स्विस सरकार ने वित्‍तीय मामलों में सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान के लिए देशों की सूची में भारत को शामिल करने पर सहमति के लिए भारत में मजबूत डाटा संरक्षण कानून का हवाला दिया है।

यह भी पढ़ें : बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के 6.40 लाख शेयर किए दान, 29,574 करोड़ रुपए थी इन शेयरों की कीमत

उल्लेखनीय है कि SVP फेडरल असेंबली में सबसे बड़े दलों में से एक है। पार्टी ने पिछले साल स्विट्जरलैंड में बैंक गोपनीयता की रक्षा के लिए एक अभियान का समर्थन किया था। स्विट्जरलैंड व भारत के बीच उक्त सूचनाओं को लेकर समझौता अगले साल से प्रभावी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : आम जरुरत की 153 वस्‍तुओं के परिवहन के लिए GST के तहत अब नहीं लेनी होगी इलेक्‍ट्रॉनिक परमिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा