1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा पावर और एचपीसीएल ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मिलकर स्‍थापित करेंगे चार्जिंग स्‍टेशन

टाटा पावर और एचपीसीएल ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मिलकर स्‍थापित करेंगे चार्जिंग स्‍टेशन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 27, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 02:13 pm IST

टाटा पावर ने वाणिज्यिक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है।

charging station- India TV Hindi
charging station Image Source : CHARGING STATION

नई दिल्‍ली। टाटा पावर ने वाणिज्यिक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है। इस भागीदारी के तहत देशभर में एचपीसीएल के खुदरा आउटलेट्स और अन्य गंतव्यों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 

टाटा पावर ने गुरुवार को कहा कि उसने इस बारे में एचपीसीएल के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियां इस करार के तहत योजना, विकास तथा देश में उचित गंतव्यों पर ई-वाहन चार्जिंग ढांचे के परिचालन के लिए सहयोग करेंगी। इन इलेक्ट्रिक वाहनों में ई-कारें, ई-रिक्शा, ई-बाइक और ई-बसें शामिल हैं। 

एक बयान में कहा गया है कि दोनों कंपनियां इसके अलावा भी अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अवसरों तथा सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगी। टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने बयान में कहा कि एचपीसीएल के साथ भागीदारी से हम काफी खुश हैं। यह हमारी अपने ग्राहकों को परंपरागत सीमाओं से आगे सेवाओं का विस्तार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशनों के जरिये टाटा पावर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा