1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डोकोमो को 1.18 अरब डॉलर भुगतान को तैयार है टाटा, बशर्ते के अदालत अनुमति दे

डोकोमो को 1.18 अरब डॉलर भुगतान को तैयार है टाटा, बशर्ते के अदालत अनुमति दे

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 28, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 04:38 pm IST

टाटा संस ने कहा कि वह एनटीटी डोकोमो के साथ दो साल पुराने दूरसंचार क्षेत्र के संयुक्त उद्यम विवाद को सुलझाने के लिए 1.18 अरब डॉलर का भुगतान करने को तैयार है।

डोकोमो को 1.18 अरब डॉलर भुगतान को तैयार है टाटा, बशर्ते के अदालत अनुमति दे- India TV Hindi
डोकोमो को 1.18 अरब डॉलर भुगतान को तैयार है टाटा, बशर्ते के अदालत अनुमति दे

नई दिल्ली। टाटा संस ने आज कहा कि वह जापान की दूरसंचार कंपनी एनटीटी डोकोमो के साथ दो साल पुराने दूरसंचार क्षेत्र के संयुक्त उद्यम विवाद को सुलझाने के लिए 1.18 अरब डॉलर का भुगतान करने को तैयार है।

टाटा संस ने बयान में कहा कि लंदन कोर्ट ऑफ इंटनेशनल आर्बिट्रेशन (एलसीआईए) के 22 जून, 2016 के जापानी कंपनी के पक्ष में दिए गए फैसले के अनुरूप उसकी इस मुआवजे के भुगतान को लेकर एनटीटी डोकोमो के साथ सहमति बन गई है।

  • टाटा संस ने कहा कि टाटा समूह की लंबे समय से बनी अनुबंध प्रतिबद्धताओं को निभाने के रिकॉर्ड के अनुरूप वह यह कदम उठा रही है।
  • दोनों पक्षों ने इस बारे में संयुक्त रूप से दिल्ली हाई कोर्ट में आवेदन किया है।
  • कोर्ट से उनके बीच विवाद निपटान के लिए बनी सहमति की शर्तों को स्वीकार करने को कहा है।
  • पिछले साल सितंबर में टाटा संस ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 1.17 अरब डॉलर के मुआवजा भुगतान आदेश के प्रवर्तन को रोकने की अपील की थी।

टाटा कम्युनिकेशंस ने मूव लॉन्च की

  • टाटा कम्युनिकेशंस ने मोबाइल डाटा कनेक्टिविटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आईओटी कारोबार में प्रवेश करने की घोषणा की।
  • इसके लिए मूव मंच को लॉन्च किया। इससे वैश्विक स्तर पर लोगों और वस्तुओं को जुड़े रहने में मदद मिलेगी।

कंपनी के मोबिलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड कोलेबोरेशन सॉल्यूशंस के अध्यक्ष एंथनी बारटोलो ने एक बयान में कहा कि वैश्विक स्तर पर तीन अरब से ज्यादा इंटरनेट उपयोक्ता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा