1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज एक बार फि‍र बनी देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी, रिलांयस इंडस्‍ट्रीज को पीछे छोड़ा

टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज एक बार फि‍र बनी देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी, रिलांयस इंडस्‍ट्रीज को पीछे छोड़ा

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 13, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 01:51 pm IST

देश की सबसे बड़ी इंफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को छह लाख करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण के स्तर को पार कर लिया।

RIL- India TV Hindi
RIL  

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी इंफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को छह लाख करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण के स्तर को पार कर लिया। इस तरह से टीसीएस मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर फिर से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।  

गुरुवार को कारोबार की समाप्ति के बाद टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 6,00,569.45 करोड़ रुपए रहा। बंबई शेयर बाजार में गुरुवार को कंपनी के शेयर 4.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर 3,137.30 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए थे। दिन में एक समय यह 4.46 प्रतिशत चढ़कर 3,150 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया था। 

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण रिलायंस इंडस्ट्रीज के 5,87,570.56 करोड़ रुपए की तुलना में 12,998.89 करोड़ रुपए अधिक रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को 0.16 प्रतिशत गिरकर 927.55 रुपए प्रति शेयर पर आ गए थे। शीर्ष पांच कंपनियों में टीसीएस के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके बाद 4,99,892.24 करोड़ रुपए बाजार पूंजीकरण के साथ एचडीएफसी बैंक तीसरे, आईटीसी 3,19,752.53 करोड़ रुपए के साथ चौथे और 3,06,416.93 करोड़ रुपए के साथ एचडीएफसी पांचवें स्थान पर रही।

इस साल 24 जनवरी को टीसीएस के बाजार पूंजीकरण ने 6 लाख करोड़ रुपए के स्‍तर को पार किया था। आरआईएल के बाद टीसीएस इस आंकड़ें को पार करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा