Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भीषण गर्मी: इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंचा, रविवार को दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भीषण गर्मी: इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंचा, रविवार को दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Ankit Tyagi Published : May 20, 2017 12:59 pm IST, Updated : May 20, 2017 01:06 pm IST

तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र के मछलीपट्टनम में मैक्सिमम टेम्परेचर 47.3 डिग्री दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी: इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंचा, रविवार को दिल्ली समेत यहां हो सकती है बारिश- India TV Paisa
भीषण गर्मी: इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंचा, रविवार को दिल्ली समेत यहां हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। देश के दक्षिण हिस्से में प्री-मानसूनी  बारिश रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। इस भंयकर गर्मी में तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिल्ली में पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, अंडमान-निकोबार में दस्तक देने के बाद अब यह केरल पहुंचने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि मानसून अपने तय समय से दो दिन पहले यानी 30 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है।

इन राज्यों में सामान्य से ज्यादा हुआ तापमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, गोवा, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी शुक्रवार को टेम्परेचर नॉर्मल से ज्यादा दर्ज किया गया।#Monsoon2017: दो दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने कहा- परिस्थिति अनुकूल समय पर होगी बारिश

इन राज्यों में तापमान 45 डग्री के नजदीक पहुंचा

ओडिशा भी तेज गर्मी की चपेट में है। हालांकि कुछ इलाकों में टेम्परेचर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मलकानगिरी में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। 4 जगहों पर 44 डिग्री और 9 जगहों पर 40 डिग्री टेम्परेचर रहा। तीतलागढ़ में 44.5, बालनगिर में 44.3 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रहा। राज्य में सनस्ट्रोक से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में श्रीगंगानगर और कोटा सबसे गर्म हैं। दोनों शहरों में मैक्सिमम टेम्परेचर 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। बीकानेर में 44.8, बाड़मेर में 44, जयपुर में 43.6 और अजमेर में 42.8 डिग्री पारा रहा। यह भी पढ़े:  देश के अमीर भी अब लगा रहे म्युचुअल फंड में पैसा, आप भी छोटी रकम पर ऐसे पाएं मोटा मुनाफा

हरियाणा और पंजाब में तेज गर्मी पड़ रही है। दोनों राज्यों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल लेवल से थोड़ा ऊपर है। हरियाणा में हिसार सबसे गर्म है, वहां 44 डिग्री पारा रहा, जबकि नारनौल में 43 डिग्री। पंजाब के अमृतसर में 40.3 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया गया। लुधियाना में 40.5 और पटियाला में 41.1 पारा रहा।

संडे को दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के अंत में यानी संडे को उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में बरसात की संभवनाएं बन रही है। साथ ही, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग में भी बारिश की उम्मीद है।यह भी पढ़े:सामान्य मानसून से कृषि जीडीपी की वृद्धि दर 3-4 प्रतिशत रहने का अनुमान, किसानों की बढ़ेगी आय

जून में जोरदार बारिश की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार में 14 मई को दस्तक दे चुका है। इस कारण बारिश भी सामान्य से अधिक हुई है। दक्षिण के कई राज्यों में अच्छी प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। मानसून की स्थिति मजबूत है। ऐसे में इसके उत्तर भारत में कमजोर पड़ने के आसार कम हैं। इससे जून में राजधानी में अच्छी बारिश हो सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है।

115 साल मे पिछला साल सबसे ज्यादा गर्म रहा

1901 से लगातार तापमान का रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने साल 2016 को 1901 के बाद से सबसे गर्म साल घोषित किया था। 2016 में प्रतिकूल मौसम के चलते करीब 1600 लोग बेमौत मारे गए थे जिनमें से 557 लोगों की मौत लू के चलते हुई। जबकि, 2015 में 1900, 2013 में 1219, 2012 में 1247, 2011 में 793, 2010 में 1274 और 1955 में 1677 लोग मारे गए। जानकारों का मानना है कि ये आंकड़े और भी ज्यादा है लेकिन लू जैसे मामलों को छोड़ दे तो अन्य मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement