1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दूरसंचार विभाग ने भारती एयरटेल व टेलीनॉर इंडिया के विलय को दी मंजूरी, सात सर्किल में बढ़ेगा एयरटेल का स्‍पेक्‍ट्रम

दूरसंचार विभाग ने भारती एयरटेल व टेलीनॉर इंडिया के विलय को दी मंजूरी, सात सर्किल में बढ़ेगा एयरटेल का स्‍पेक्‍ट्रम

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 14, 2018 02:16 pm IST,  Updated : May 14, 2018 05:58 pm IST

दूरसंचार विभाग ने टेलीनॉर इंडियाभारती एयरटेल के विलय को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग ने टेलीनॉर इंडिया के भारती एयरटेल के साथ विलय को सोमवार सुबह मंजूरी दी।

Telecom department approves merger of Airtel and Telenor- India TV Hindi
Telecom department approves merger of Airtel and Telenor

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने टेलीनॉर इंडियाभारती एयरटेल के विलय को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग ने टेलीनॉर इंडिया के भारती एयरटेल के साथ विलय को सोमवार सुबह मंजूरी दी।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले ही सप्ताह इस बारे में दूरसंचार विभाग की याचिका को खारिज करते हुए सौदे को मंजूरी देने का निर्देश दिया था। विभाग चाहता था कि ये कंपनियां जमानत राशि के रूप में लगभग 1700 करोड़ रुपए जमा करवाएं।

इस विलय से सात सर्किलों में एयरटेल का स्पेक्ट्रम बढ़ेगा। टेलीनॉर सात सर्किलों में परिचालन करती है जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (पूर्व व पश्चिम) तथा असम शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा