1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप-10 कंपनियों का मार्किट कैप 98,598 करोड़ रुपए बढ़ा, आईटीसी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

टॉप-10 कंपनियों का मार्किट कैप 98,598 करोड़ रुपए बढ़ा, आईटीसी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 29, 2016 11:17 am IST,  Updated : May 29, 2016 11:17 am IST

पिछले सप्ताह आई भारी तेजी के टॉप-10 कंपनियों का मार्किट कैप 98,598 करोड़ रुपए हो गया। इस लिहाज से आईटीसी सबसे अधिक फायदा दर्ज करने वाली कंपनी रही।

टॉप-10 कंपनियों का मार्किट कैप 98,598 करोड़ रुपए बढ़ा, आईटीसी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा- India TV Hindi
टॉप-10 कंपनियों का मार्किट कैप 98,598 करोड़ रुपए बढ़ा, आईटीसी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह आई भारी तेजी के टॉप-10 कंपनियों का मार्किट कैप 98,598 करोड़ रुपए हो गया। इस लिहाज से आईटीसी सबसे अधिक फायदा दर्ज करने वाली कंपनी रही। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 23,739.27 करोड़ रुपए बढ़कर 2,89,256.86 करोड़ रुपए हो गया जो टॉप-10 कंपनियों में सबसे अधिक मूल्यांकन दर्ज करने वाली कंपनी रही।

रिलायंस इंडिया का मूल्यांकन 12,496.16 करोड़ रुपए बढ़कर 3,15,263.60 करोड़ रुपए हो गई जबकि एचडीएफसी का पूंजीकरण 12,227.71 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 1,98,703.68 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 11,900.05 करोड़ रुपए बढ़कर 3,00,308.60 करोड़ रुपए हो गया जबकि एचयूएल का मूल्यांकन 10,581.65 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 1,86,433.99 करोड़ रुपए हो गया। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,351.70 अंक (5.34 फीसदी चढ़ा) जबकि एनएसई निफ्टी में 406.95 अंक (5.25 फीसदी) की बढ़त दर्ज हुई। दोनों सूचकांकों के लिए यह चार मार्च से अब तक की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज हुई।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,255.86 करोड़ रुपए बढ़कर 2,86,291.18 करोड़ रुपए हो गया और सनफार्मा का पूंजीकरण 8,050.39 करोड़ रुपए चढ़कर 1,98,672.60 करोड़ रुपए हो गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,991.71 करोड़ रुपए बढ़कर 5,06,803.92 करोड़ रुपए हो गया जबकि सीआईएल 1,294.85 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 1,77,710.91 करोड़ रुपए और ओएनजीसी 171.11 करोड़ रुपए बढ़कर 1,82,360.27 करोड़ रुपए हो गया। टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस टॉप पर रही जिसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, सन फार्मा, एचयूएल, ओएनजीसी और सीआईएल का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा