1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्रिटेन के दो स्टील प्लांट्स के भविष्य के बारे में इस हफ्ते फैसला करेगी टाटा

ब्रिटेन के दो स्टील प्लांट्स के भविष्य के बारे में इस हफ्ते फैसला करेगी टाटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 28, 2016 09:17 am IST,  Updated : Mar 28, 2016 09:17 am IST

टाटा ग्रुप यदि ब्रिटेन के अपने दो प्लांट्स को छोड़ने का फैसला करता है तो करीब 18,000 लोग बेरोजगार हो जाएंगे। मंगलवार को होने वाली बैठक में फैसला किया जाएगा।

ब्रिटेन के दो स्टील प्लांट्स के भविष्य के बारे में इस हफ्ते फैसला करेगी टाटा, खतरे में 18000 लोगों की नौकरी- India TV Hindi
ब्रिटेन के दो स्टील प्लांट्स के भविष्य के बारे में इस हफ्ते फैसला करेगी टाटा, खतरे में 18000 लोगों की नौकरी

लंदन। टाटा ग्रुप यदि ब्रिटेन के अपने दो प्लांट्स को छोड़ने का फैसला करता है तो करीब 18,000 लोग बेरोजगार हो जाएंगे। टाटा की मंगलवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में इन प्लांट्स के भविष्य के बारे में फैसला किया जाएगा। इस भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी के निदेशक मंडल की 29 मार्च को मुंबई में बैठक होनी है। इसमें तय किया जाएगा कि ब्रिटेन के स्कनथोर्प और पोर्ट टालबोट के दो प्लांट्स को कायम रखना है या उन्हें बेचना है।

बोर्ड यह भी निर्णय करेगा कि क्या वह पोर्ट टालबोट के घाटे वाले प्लांट में निवेश जारी रखेगा या नहीं। बोर्ड को यह भी फैसला करना है कि क्या कंपनी दो साल की पुनरुद्धार योजना का समर्थन करेगी, जिसका इस साल टाटा स्टील यूरोप के मुख्य कार्यकारी कार्ल कोहलर ने अधिग्रहण किया किया था। उसके बाद उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी।

ऐसी आशंका है कि बोर्ड प्लांट को बेचने का फैसला कर सकता है। इसकी वजह से स्टील वर्कर्स यूनियन के महासचिव राय रिकहस और स्थानीय सांसद स्टीफन किनॉक ने भारत यात्रा कर बोर्ड को यह भरोसा दिलाने का फैसला किया कि वह इस तरह का कोई निर्णय न करे। इससे क्षेत्र में 9,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां प्रभावित होंगी। टाटा स्टील के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम निर्णय करते समय यह देखा जाएगा कि क्या कंपनी परिचालन को चलाने के लिए अपने ब्रिटेन के कारोबार में उल्लेखनीय राशि का निवेश करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा