1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel price : सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां क्लिक कर चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol, Diesel price : सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां क्लिक कर चेक करें अपने शहर का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 05, 2019 07:40 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 07:40 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज गुरुवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

Today Petrol Diesel price- India TV Hindi
Today Petrol Diesel price  

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज गुरुवार को फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आज पेट्रोल क्रमश: 71.95 रुपए, 74.66 रुपए, 77.62 रुपए और 74.75 रुपए प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है। वहीं चारों महानगरों में क्रमश: डीजल 65.20 रुपए, 67.59 रुपए, 68.36 रुपए और 68.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।

यहां क्लिक कर चेंक करें अपने शहर में आज का रेट

इधर राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 73.89 रुपए व डीजल 65.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 72.09 रुपए व डीजल 64.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई कीमतें जारी करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा