1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 16,445 करोड़ रुपए बढ़ा

शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 16,445 करोड़ रुपए बढ़ा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 07, 2016 12:39 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 12:39 pm IST

बाजार मूल्यांकन के लिहाज से टॉप- 10 कंपनियों में से छह का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले हफ्ते 16,445.27 करोड़ रुपए बढ़ गया।

टॉप- 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 16,445 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को मिला सबसे अधिक लाभ- India TV Hindi
टॉप- 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 16,445 करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस को मिला सबसे अधिक लाभ

नई दिल्ली। बाजार मूल्यांकन के लिहाज से टॉप- 10 कंपनियों में से छह का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले हफ्ते 16,445.27 करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया लिमिटेड, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हुई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इंफोसिस और एचडीएफसी को इस अवधि में नुकसान हुआ।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 5,980.25 करोड़ रुपए बढ़कर 5,21,946.66 करोड़ रुपए हो गया। इसके अलावा ओएनजीसी की बाजार हैसियत 5,004.96 करोड़ रुपए बढ़कर 1,93,182.97 करोड़ रुपए, सन फार्मा की 3,032.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,02,727.88 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक की 1,045.56 करोड़ रुपए बढ़कर 3,17,052.47 करोड़ रुपए और कोल इंडिया की 884.29 करोड़ रुपए बढ़कर 2,08,061.04 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 497.78 करोड़ रुपए बढ़कर 1,99,933.02 करोड़ रुपए हो गई।

समीक्षाधीन अवधि में एचडीएफसी का मार्केट कैप 5,363.14 करोड़ रुपए घटकर 2,12,065.33 करोड़ रुपए, इंफोसिस का 1,504.5 करोड़ रुपए घटकर 2,45,175.87 करोड़ रुपए, आईटीसी 1,208 करोड़ रुपए घटकर 3,03,750.88 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 283.86 करोड़ रुपए घटकर 3,29,013.53 करोड़ रुपए पर आ गया। टॉप- 10 की लिस्ट में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ओएनजीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 0.09 प्रतिशत और 0.51 प्रतिशत का लाभ रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा