1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 57,965 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

टॉप आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 57,965 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 17, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 01:43 pm IST

टॉप 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 57,965.56 करोड़ रुपए की बढ़ा। हालांकि इंफोसिस और सन फार्मा में गिरावट दर्ज की गई।

टॉप आठ कंपनियों का मार्केट कैप 57,965 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा- India TV Hindi
टॉप आठ कंपनियों का मार्केट कैप 57,965 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली। देश की टॉप 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 57,965.56 करोड़ रुपए की बढ़ा। इंफोसिस और सन फार्मा को छोड़ बाकी आठ कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान बढ़ा। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 13,030.16 करोड़ रुपए बढ़कर 3,10,188.96 करोड़ रुपए हो गया जो टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक लाभ दर्ज करने वाली कंपनी रही। एचडीएफसी का मूल्यांकन 12,237.13 करोड़ रुपए बढ़कर 2,15,197.13 करोड़ रुपए हो गया और आरआईएल का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 10,521.73 करोड़ रुपए बढ़कर 3,28,313.73 करोड़ रुपए हो गया।

ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 5,860.51 करोड़ रुपए बढ़कर 1,97,161.27 करोड़ रुपए जबकि कोल इंडिया लिमिटेड का मूल्यांकन 5,053.09 करोड़ रुपए बढ़कर 2,01,902.59 करोड़ रुपए हो गया। इधर एचयूएल का मूल्यांकन 4,198.63 करोड़ रुपए बढ़कर 2,03,352.52 करोड़ रुपए और आईटीसी का पूंजीकरण 3,832.81 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 3,00,670.49 करोड़ रुपए हो गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 3,231.5 करोड़ रुपए बढ़कर 4,81,158.80 करोड़ रुपए हो गया।

इनके उलट इन्फोसिस का मूल्यांकन 19,868.57 करोड़ रुपए घटकर 2,46,289.89 करोड़ रुपए जबकि सन फार्मा का पूंजीकरण 1,961.45 करोड़ रुपए घटकर 1,85,411.72 करोड़ रुपए रहा। टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में टीसीएस टॉप पर रही जिसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचयूएल, सीआईएल, ओएनजीसी और सन फार्मा का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 709.60 अंक या 0.2.61 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई थी जबकि एनएसई निफ्टी 219.20 अंक या 2.62 प्रतिशत चढ़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा