1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश की टॉप नौ कंपनियों का मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए बढ़ा

देश की टॉप नौ कंपनियों का मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए बढ़ा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 17, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Apr 17, 2016 12:05 pm IST

मार्केट कैपिटालाइजेशन के लिहाज से देश की दस टॉप कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप बीते सप्ताह कुल मिलाकर 68,023 करोड़ रुपए बढ़ा।

देश की टॉप नौ कंपनियों का मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS के एमकैप में हुई सबसे ज्‍यादा वृद्धि- India TV Hindi
देश की टॉप नौ कंपनियों का मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS के एमकैप में हुई सबसे ज्‍यादा वृद्धि

नई दिल्‍ली। मार्केट कैपिटालाइजेशन के लिहाज से देश की दस टॉप कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप बीते सप्ताह कुल मिलाकर 68,023 करोड़ रुपए बढ़ा। इस दौरान आईटी कंपनी टीसीएस के मार्केट कैप में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। आलोच्य सप्ताह में आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, सनफार्मा, एचयूएल, ओएनजीसी व एचडीएफसी का मार्केट कैप बढ़ा। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप दस कंपनियों में केवल सीआईएल के एमकैप में गिरावट आई।

इस दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 18,610.7 करोड़ रुपए बढ़कर 4,97,168.53 करोड़ रुपए हो गया और मार्केट कैप के लिहाज से सबसे लाभ दर्ज करने वाली कंपनी रही। एचयूएल का मार्केट कैप 9845.92 करोड़ रुपए बढ़कर 1,93,780.56 करोड़ रुपए, आरआईएल का मार्केट कैप 8943.43 करोड़ रुपए बढ़कर 3,45,245.77 करोड़ रुपए, आईटीसी का मार्केट कैप 7,725.32 करोड़ रुपए बढ़कर 2,66,322.32 करोड़ रुपए, ओएनजीसी का मार्केट कैप 5,946.07 करोड़ रुपए बढ़कर 1,82,231.94 करोड़ रुपए हो गया।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 5,675.78 करोड़ रुपए बढ़कर 2,73,360.17 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का मार्केट कैप 5,395.15 करोड़ रुपए बढ़कर 1,75,867.80 करोड़ रुपए हो गया। सन फार्मा का मार्केट कैप 4,801.31 करोड़ रुपए, इंफोसिस का मार्केट कैप 1,079.56 करोड़ रुपए बढ़ा। वहीं आलोच्य सप्ताह में सीआईएल का मार्केट कैप 2,242.31 करोड़ रुपए घटकर 1,74,931.71 करोड़ रुपए रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा