1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रबी फसलों का कुल रकबा बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर पहुंचा, लेकिन गेहूँ की बुवाई पिछले साल से कम

रबी फसलों का कुल रकबा बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर पहुंचा, लेकिन गेहूँ की बुवाई पिछले साल से कम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2021 10:52 am IST,  Updated : Oct 23, 2021 10:52 am IST

रबी की प्रमुख फसल गेहूँ की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन रकबा अब तक 0.001 लाख हेक्टेयर कम है

रबी फसलों का कुल रकबा...- India TV Hindi
रबी फसलों का कुल रकबा बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर पहुंचा, लेकिन गेहुं की बुवाई पिछले साल से कम Image Source : PTI

नयी दिल्ली। कई राज्यों में जारी बारिश के चलते रबी फसलों का रकबा पिछले साल से कम रहा है। कृषि मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू रबी सत्र में फसल बुवाई का कुल रकबा अभी तक पांच प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस वृद्धि का कारण तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई के रकबे में हुई वृद्धि है। रबी सत्र की फसलों की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है। एक साल पहले इसी अवधि में, बुवाई का यह रकबा 20.

37 लाख हेक्टेयर था। 

रबी की प्रमुख फसल गेहूँ की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन रकबा अब तक 0.001 लाख हेक्टेयर कम है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 0.07 लाख हेक्टेयर था। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गेहूं में, ‘‘केवल जम्मू- कश्मीर राज्य द्वारा 0.001 लाख हेक्टेयर के मामूली क्षेत्र में बुवाई की सूचना दी गई है। धान का रकबा 1.90 लाख हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.12 लाख हेक्टेयर था। 

दलहन के मामले में इस सत्र में अब तक 3.04 लाख हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह रकबा 4.7 लाख हेक्टेयर था। मोटे अनाज की बुवाई का रकबा 1.17 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.59 लाख हेक्टेयर हो गया है। तिलहन के मामले में, अब तक (22 अक्टूबर तक) लगभग 14.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की सूचना मिली है, जो एक साल पहले की अवधि में 11.31 लाख हेक्टेयर थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा