1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Evergrande संकट और गहराया, हॉन्गकॉन्ग शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का कारोबार निलंबित

Evergrande संकट और गहराया, हॉन्गकॉन्ग शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का कारोबार निलंबित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 04, 2021 09:26 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 02:52 pm IST

हाल ही में कंपनी के कुछ बॉन्ड धारकों ने जानकारी दी थी कि कंपनी बॉन्ड पर ब्याज भुगतान की दूसरी अहम किश्त भी नहीं भर सकी है। अगर एक महीने में भुगतना नहीं होता तो कंपनी डिफॉल्ट घोषित हो जायेगा

चीन की रियल एस्टेट...- India TV Hindi
चीन की रियल एस्टेट कंपनी का संकट बढ़ा Image Source : AP (FILE)

नई दिल्ली। कर्ज के बोझ से दबी चीन के रियल एस्टेट डेवलपर एवरग्रांडे ग्रुप और इसकी एसेट मैनेजमेंट यूनिट एवरग्रांडे प्रॉपर्टी सर्विसेज के शेयरों को हांगकांग में कारोबार से निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी हालांकि कंपनी ये साफ नहीं किया है कि शेयरों को ट्रेडिंग से क्यों रोका गया। हाल ही में कंपनी के कुछ बॉन्ड धारकों ने जानकारी दी थी कि कंपनी बॉन्ड पर ब्याज भुगतान की दूसरी अहम किश्त भी नहीं कर सकी है। हालांकि अंतिम तारीख के बाद एक महीने का वक्त होता है जिसमें भुगतान किया जा सकता है, उसके बाद ही कंपनी को भुगतान के लिये डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता है।  

सरकारी समाचार पत्र सिक्योरिटीज टाइम्स से संबद्ध एक चीनी ऑनलाइन समाचार सेवा ने कहा कि एक अन्य डेवलपर, होप्सन डेवलपमेंट होल्डिंग्स, एवरग्रांडे प्रॉपर्टी सर्विसेज ग्रुप में बहुमत हासिल करने की योजना बना रहा था। सोमवार को होप्सन के शेयरों में भी हांगकांग के बाजार में कारोबार निलंबित कर दिया गया था। एवरग्रांडे अरबों डॉलर के कर्ज पर डिफॉल्ट होने से बचने के लिए संघर्ष कर रहा है।कंपनी पर बैंकों, ग्राहकों और ठेकेदारों का अरबों बकाया है और वह नकदी की कमी का सामना कर रही है। सरकार द्वारा कॉरपोरेट ऋण स्तरों पर सीमाएं सख्त किए जाने के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई।

 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: लगातार बढ़त के बाद आज मिली राहत, जानिये आपके शहर में आज क्या हैं कीमतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा