1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी: TRAI

काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी: TRAI

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 27, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 06:19 pm IST

दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि वह मार्च तिमाही में काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माने लगाने के अंतिम चरण में है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (TRAI) के चेयरमैन आर एस शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए नियामक जुर्माना लगाने के अंतिम चरण में हैं।

TRAI in process to fine companies not following call drop norms- India TV Hindi
TRAI in process to fine companies not following call drop norms

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि वह मार्च तिमाही में काल ड्रॉप नियमों का पालन नहीं करने वाली दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माने लगाने के अंतिम चरण में है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (TRAI) के चेयरमैन आर एस शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए नियामक जुर्माना लगाने के अंतिम चरण में हैं।

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार सेवाओं की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नये नियम एक अक्तूबर 2017 से लागू किए गए। नये नियम लागू होने के बाद से आकलन की दो तिमाहियां पूरी हो चुकी हैं। शर्मा ने कहा कि उल्लंघन करने वाली कंपनियों को कारण बताओ नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके हैं और जवाब देने के लिए उन्हें 21 दिन का समय दिया गया है। हालांकि उन्होंने इन कंपनियों का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यह आकलन ट्राई के नये सेवा गुणवत्ता मानकों के हिसाब से जनवरी - मार्च के दौरान नेटवर्क के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा