1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्राई ने अवांछित फोन कॉल पर 2017 में 26 जुर्माने के आदेश दिए, वसूले 2.81 करोड़ रुपए

ट्राई ने अवांछित फोन कॉल पर 2017 में 26 जुर्माने के आदेश दिए, वसूले 2.81 करोड़ रुपए

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 08, 2018 01:25 pm IST,  Updated : May 08, 2018 01:25 pm IST

दूरसंचार नियामक ट्राई ने अवांछित वाणिज्यिक फोन कॉल व संदेशों को लेकर पिछले साल 26 आदेश जारी करते हुए 2.81 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (TRAI) ने 2017 में अपनी गतिविधियों के बारे में दिए गए सारांश में यह जानकारी दी है।

TRAI- India TV Hindi
TRAI

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने अवांछित वाणिज्यिक फोन कॉल व संदेशों को लेकर पिछले साल 26 आदेश जारी करते हुए 2.81 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (TRAI) ने 2017 में अपनी गतिविधियों के बारे में दिए गए सारांश में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार नियामक ने सेवा गुणवत्ता नियमों का अनुपालन नहीं करने व सेवा गुणवत्ता की अनुपालन रपट दाखिल करने में देरी के लिए 50 आदेश जारी किए।

इसके तहत कुल मिलाकर 4.7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। वर्ष के दौरान नियामक ने 2G सेवाओं के लिए 33 और 3G सेवाओं के लिए 14 कारण बताओ नोटिस जारी किए।

अवांछित वाणिज्यिक फोन कॉल व संदेशों के मामले में नियामक ने कारण बताओ नोटिस के बाद जुर्माने के 26 आदेश जारी किए और कुल मिलाकर 2.81 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अनुसार जिन कंपनियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे उनमें भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा