1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 6 पैसा/मिनट IUC पर ट्राई का बड़ा फैसला, अन्‍य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए दिसंबर-2020 तक करना होगा भुगतान

6 पैसा/मिनट IUC पर ट्राई का बड़ा फैसला, अन्‍य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए दिसंबर-2020 तक करना होगा भुगतान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 17, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 05:22 pm IST

ट्राई ने आईयूसी शुल्क को 1 अक्टूबर, 2017 को घटाकर 6 पैसा प्रति मिनट कर दिया था। यह पहले 14 पैसे प्रति मिनट था।

Trai Six paise per min IUC extended till Dec 2020- India TV Hindi
Trai Six paise per min IUC extended till Dec 2020 Image Source : TRAI SIX PAISE PER MIN IU

नई दिल्‍ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने मंगलवार को कहा कि किसी दूसरे ऑपरेटर के नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल्स पर छह पैसे प्रति मिनट का इंटरकनेक्ट शुल्क (आईयूसी) एक साल के लिए और जारी रहेगा। ट्राई ने कहा कि मोबाइल उपभोक्‍ताओं को 31 दिसंबर, 2020 तक आईयूसी शुल्‍क का भुगतान करना होगा।

ट्राई ने कहा कि वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल के लिए 0.6 पैसा प्रति मिनट का टर्मिनेशन चार्ज 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा।

ट्राई ने आईयूसी शुल्‍क को 1 अक्‍टूबर, 2017 को घटाकर 6 पैसा प्रति मिनट कर दिया था। यह पहले 14 पैसे प्रति मिनट था। ट्राई ने इससे पहले कहा था कि 1 जनवरी, 2020 से आईयूसी शुल्‍क शून्‍य कर दिया जाएगा।

दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा कि 1 जनवरी, 2021 से वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल के लिए टर्मिनेशन यूसेज चार्ज शून्‍य कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा