1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका ने चीन की इस बड़ी मोबाइल कंपनी के आने पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

अमेरिका ने चीन की इस बड़ी मोबाइल कंपनी के आने पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 05:42 pm IST

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चाइना मोबाइल के घरेलू बाजार में प्रवेश से संबंधित सात साल पहले दिए गए आवेदन को रद्द कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वार गहरा रहा है।

China Mobile- India TV Hindi
China Mobile

वाशिंगटन। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चाइना मोबाइल के घरेलू बाजार में प्रवेश से संबंधित सात साल पहले दिए गए आवेदन को रद्द कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वार गहरा रहा है। वाणिज्य विभाग के उपमंत्री डेविड रेड्ल ने कहा कि चीन के साथ इस बारे में गहन बातचीत के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को सुलझाया नहीं जा सका।

उनके विभाग राष्ट्रीय दूरसंचार और सूचना प्रशासन (NTIA) ने भी चाइना मोबाइल के अमेरिका ओर अन्य देशों के बीच वॉयस ट्रैफिक सेवा प्रदान करने के आवेदन को खारिज करने का सुझाव दिया है। यह कदम अमेरिका द्वारा चीन के अरबों डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने से तुरंत पहले उठाया गया है। इसके बाद चीन द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा सकती है।

अमेरिका वाणिज्‍य मंत्रालय के कम्‍युनिकेशंस और इंफॉर्मेशन विभाग के उप मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि चाइना मोबाइल के साथ हुई महत्‍वपूर्ण बातचीत के बावजूद अमेरिका के कानून प्रवर्तन और राष्‍ट्री सुरक्षा के मामले से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं निकल पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा