1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रंप ने फ‍िर दी TikTok को धमकी, कहा हमारे अनुसार डील न होने पर लगा देंगे प्रतिबंध

ट्रंप ने फ‍िर दी TikTok को धमकी, कहा हमारे अनुसार डील न होने पर लगा देंगे प्रतिबंध

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 22, 2020 11:48 am IST,  Updated : Sep 22, 2020 11:48 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि तो अगर हम टिकटॉक को बचा सकते होंगे, तो हम बचाएंगे। और अगर ऐसा नहीं हो सकेगा, तो हम इसे बंद कर देंगे।

Trump threatens to cut off TikTok if deal doesn’t go through- India TV Hindi
Trump threatens to cut off TikTok if deal doesn’t go through Image Source : PTI

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग एप TikTok का दो अमेरिकी कंपनियों वॉलमार्ट और ओरेकल के साथ संभावित सौदा अगर उनकी शर्तों के मुताबिक नहीं हो पाता है, तो वह इस एप को बंद कर देंगे। ट्रंप ने इससे पहले भी चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि इससे बचने के लिए एप के अमेरिकी परिचालन का नियंत्रण किसी अमेरिकी कंपनी को देना होगा।

ट्रंप का आरोप है कि इस एप के जरिये चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। ट्रंप ने अपने ताजा बयान से एक दिन पहले ओरेकल तथा वॉलमार्ट के टिकटॉक में हिस्सेदारी लेने की बात कही थी। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि इस पर काम चल रहा है। मैंने शुरुआती सहमति दी है।

उन्होंने आगे कहा वे काम करेंगे। वे दोनों बेहतरीन कंपनियां हैं। ओरेकल और वॉलमार्ट। ओरेकल के सीईओ लैरी एलिसन काफी प्रतिभाशाली हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि तो अगर हम टिकटॉक को बचा सकते होंगे, तो हम बचाएंगे। और अगर ऐसा नहीं हो सकेगा, तो हम इसे बंद कर देंगे। ट्रंप ने कहा कि इन कंपनियों ने एक शुरुआती समझौता किया है और उनके लिए सुरक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा