1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने ट्वीट के लिए शब्दों की संख्या की दोगुनी

ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने ट्वीट के लिए शब्दों की संख्या की दोगुनी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 08, 2017 11:44 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 11:44 am IST

जापान, चीन और कोरिया के लिए यह लिमिट अब भी 140 कैरेक्टर ही रहेगी लेकिन दुनिया के दूसरे हिस्सों में ट्विटर ने लिमिट को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है

ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने ट्वीट के लिए शब्दों की संख्या की दोगुनी- India TV Hindi
ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने ट्वीट के लिए शब्दों की संख्या की दोगुनी

नई दिल्ली। अगर आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, अब आप अपने ट्विटर हेंडल के जरिए पहले के मुकाबले ज्यादा शब्दों को ट्वीट कर सकेंगे, कंपनी ने सभी के लिए ट्विटर हेंडल के जरिए ट्वीट होने वाले कैरेक्टर पहले के मुकाबले दोगुना कर दिए हैं। ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोग पहले अपन हेंडल से एक बार में सिर्फ 140 कैरेक्टर ही ट्वीट कर पाते थे लेकिन अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाकर 280 कर दिया है।

ट्विटर की तरफ से मंगलवार रात को दी गई जानकारी के मुताबिक जापान, चीन और कोरियाई भाषाओं के अलावा सबी भाषाओं में ट्विटर पर कैरेक्टर लिमिट को 140 से बढ़ाकर 280 कर दिया गया है। जापान, चीन और कोरिया के लिए यह लिमिट अब भी 140 कैरेक्टर ही रहेगी। कंपनी ने सितंबर में 280 कैरेक्टर का टेस्ट शुरू किया था और अब इसमें सफलता के बाद इसे लागू कर दिया है।

दुनियाभर में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फोलो अमेरिकी गायिका केटी पेरी को किया जाता है, इसके बाद कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का स्थान है। भारत में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फोलो किया जाता है, दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन औ तीसरे नंबर पर अभिनेता शाहरुख खान हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा