1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Twitter पर लगा 25 करोड़ डॉलर का जुर्माना, यूजर्स के डेटा संग की थी छेड़छाड़

Twitter पर लगा 25 करोड़ डॉलर का जुर्माना, यूजर्स के डेटा संग की थी छेड़छाड़

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 04, 2020 11:38 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 11:38 am IST

ट्विटर ने कहा कि कंपनी का अनुमान है कि इस संदर्भ में संभावित नुकसान की सीमा 15 करोड़ डॉलर से 25 करोड़ डॉलर के बीच होगी

Twitter faces 250 million dollar FTC fine for misusing emails and phone numbers- India TV Hindi
Twitter faces 250 million dollar FTC fine for misusing emails and phone numbers Image Source : PIXABAY

सैन फ्रांसिस्‍को। ट्विटर ने खुलासा किया है कि विज्ञापन के लाभ के लिए यूजर्स के फोन नंबर और ईमेल आईडी के अनुचित उपयोग से संबंधित एक जांच में कंपनी की तरफ से यूएस फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) को 25 करोड़ डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। 28 जुलाई को एफटीसी की तरफ से कंपनी को शिकायत मिली थी, जिसमें एफटीसी के साथ साल 2011 में ट्विटर के सहमति आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया और बताया गया कि यूजर्स के निजी जानकारियों की सुरक्षा कंपनी द्वारा कैसे की जाती है, इस बारे में उन्हें गुमराह न करें।

ट्विटर ने सोमवार को अपनी दूसरी तिमाही की वित्तीय फाइलिंग के दौरान कहा कि यह आरोप साल 2013 से 2019 की अवधि के बीच लक्षित विज्ञापन के लिए सुरक्षा उद्देश्यों के लिए कंपनी के फोन नंबर और/या ईमेल आईडी से संबंधित डेटा के उपयोग से था।

ट्विटर ने कहा कि कंपनी का अनुमान है कि इस संदर्भ में संभावित नुकसान की सीमा 15 करोड़ डॉलर से 25 करोड़ डॉलर के बीच होगी और कंपनी को 15 करोड़ डॉलर मिले हैं।

कंपनी ने आगे कहा कि मामले को अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है और अंतिम परिणाम कब तक प्राप्त होंगे इसे लेकर किसी निश्चित समय सीमा का आश्वासन नहीं दिया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा