1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बंगाल में दो दिवसीय हड़ताल से बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर, 30 मई से पहले निपटा लें अपने काम

बंगाल में दो दिवसीय हड़ताल से बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर, 30 मई से पहले निपटा लें अपने काम

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 28, 2018 07:15 pm IST,  Updated : May 28, 2018 07:15 pm IST

वेतन में वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों ने 30 और 31 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसका पश्चिम बंगाल में बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

Bank Strike- India TV Hindi
Bank Strike

कोलकाता। वेतन में वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों ने 30 और 31 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसका पश्चिम बंगाल में बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के वेतन में केवल 2 प्रतिशत की वृद्धि का पेशकश की है , जिसका बैंक कर्मचारी संघों ने विरोध किया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के पश्चिम बंगाल के संयोजक सिद्धार्थ खान ने कहा कि पिछली वेतन वृद्धि 2012 में हुई थी , जिसमें कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

राज्य में सार्वजनिक बैंकों की करीब 10,000 शाखाओं और 70,000 एटीएम मशीन के साथ लगभग 70,000 कर्मचारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा