1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एडीबी ने अमेरिका और यूरोप में संरक्षणवाद को बताया चिंताजनक, मुक्त व्यापार सभी के लिए फायदेमंद

एडीबी ने अमेरिका और यूरोप में संरक्षणवाद को बताया चिंताजनक, मुक्त व्यापार सभी के लिए फायदेमंद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 03, 2017 04:51 pm IST,  Updated : May 03, 2017 04:51 pm IST

ADB ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में व्यापार को लेकर संरक्षणवाद का उभार चिंताजनक है, हालांकि यह इतना वास्तविक नहीं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को अलग अलग कर दे।

ADB ने अमेरिका और यूरोप में संरक्षणवाद को बताया चिंताजनक, मुक्त व्यापार सभी के लिए फायदेमंद- India TV Hindi
ADB ने अमेरिका और यूरोप में संरक्षणवाद को बताया चिंताजनक, मुक्त व्यापार सभी के लिए फायदेमंद

बैठक से एक दिन पहले एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयुकी सावादा ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि संरक्षणवाद अच्छा है या बुरा और वह इस पर अपनी राय व्यक्त नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरी राय में एडीबी का रूख है कि अधिक मुक्त व्यापार व अधिक मुक्त निवेश माहौल सभी देशों व अर्थव्यवस्थाओं के लिए फायदेमंद होगा। इस संबंध में, मेरा मानना है कि हमें और अधिक मुक्त या खुली व्यापार प्रणाली का समर्थन करना चाहिए।

संरक्षणवाद पर एडीबी के कतिपय नरम रूख संबंधी सवाल को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एडीबी का जोर सभी देशों में और अधिक खुले व्यापार व पूंजीगत सामान के अधिक मुक्त आवागमन पर है। उन्होंने कहा कि एडीबी को मुक्त व्यापार निवेश प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। सावादा ने कहा, अमेरिका और यूरोप में नए रूख का उभार थोड़ी चिंताजनक स्थिति है। हालांकि, मेरी राय में यह कहना वास्तविकता से दूर जाना होगा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था टूटने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा