1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार के शिकंजे ने दिखाया असर, संकट में फंसी माल्‍या की अमेरिकी बीयर कंपनी

सरकार के शिकंजे ने दिखाया असर, संकट में फंसी माल्‍या की अमेरिकी बीयर कंपनी

 Published : May 22, 2016 07:26 pm IST,  Updated : May 22, 2016 07:26 pm IST

विजय माल्‍या के खिलाफ कार्रवाई की आंच उनकी अमेरिकी बीयर कंपनी तक पहुंच गई है। कैलिफोर्निया की मेंडोसिनो ब्रीविंग कंपनी इंक ब्रिज लोन की उम्मीद कर रही थी।

सरकार के शिकंजे ने दिखाया असर, संकट में फंसी माल्‍या की अमेरिकी बीयर कंपनी- India TV Hindi
सरकार के शिकंजे ने दिखाया असर, संकट में फंसी माल्‍या की अमेरिकी बीयर कंपनी

नई दिल्‍ली। संकट में फंसे व्यापारी विजय माल्‍या के खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई की आंच उनकी अमेरिकी बीयर कंपनी तक पहुंच गई है। कैलिफोर्निया की मेंडोसिनो ब्रीविंग कंपनी इंक अपनी अंशधारक कंपनी से शुरूआती 10 लाख डॉलर के कर्ज (ब्रिज लोन) की उम्मीद कर रही थी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में कहा है, कंपनी के चेयरमैन व अप्रत्यक्ष मेजोरिटी शेयर धारक विजय माल्या के खिलाफ भारत में कई कानूनी मामले चल रहे हैं। इनका असर यूनाइटेड ब्रीवरीज होल्डिंग लिमिटेड (यूबीएचएल) तथा अन्य संभावित वित्तपोषण स्रोतों से वित्तपोषण हासिल करने की कंपनी की क्षमता पर पड़ सकता है। अमेरिका में सूचीबद्ध इस कंपनी द्वार संभवत: यह पहली स्वीकारोक्ति है। कंपनी धन जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है और बैंक पहले ही उसे भुगतान में डिफाल्ट का नोटिस दे चुके हैं।

मेंडोसिनो ने अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी से कहा है कि अगर वह धन जुटाने में विफल रही तो ऋणदाता गिरवी रखी कंपनी की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। माल्या की अगुवाई वाले यूबी ग्रुप की अंशधारक कंपनी यूबीएचएल अमेरिकी कंपनी डोसिनो बीविंग कंपनी में अप्रत्यक्ष रूप से मेजोरिटी की शेयरधारक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा