1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी उद्योग जगत ने किया भारत के बजट का स्‍वागत, बताया इसे भविष्योन्मुखी

अमेरिकी उद्योग जगत ने किया भारत के बजट का स्‍वागत, बताया इसे भविष्योन्मुखी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 02, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 01:32 pm IST

अमेरिकी उद्योग जगत ने अरुण जेटली द्वारा पेश वार्षिक बजट को भविष्योन्मुखी बताते हुए कहा है कि यह पिछले तीन सालों में किए गए आर्थिक सुधारों पर आधारित बजट है।

अमेरिकी उद्योग जगत ने किया भारत के बजट का स्‍वागत, बताया इसे भविष्योन्मुखी- India TV Hindi
अमेरिकी उद्योग जगत ने किया भारत के बजट का स्‍वागत, बताया इसे भविष्योन्मुखी

वॉशिंगटन। अमेरिकी उद्योग जगत ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश वार्षिक बजट को भविष्योन्मुखी बताते हुए कहा है कि यह पिछले तीन सालों में किए गए आर्थिक सुधारों पर आधारित बजट है।

 अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा,

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बजट को लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वित्त मंत्री ने काबिले तारीफ काम किया है जिसमें घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने का दृष्टिकोण है और विदेशी निवेशकों का भी पूरा ध्यान इसमें रखा गया है।

यूएसआईबीसी के अनुसार बजट में राजकोषीय स्थिरता एजेंडा का पालन किया गया है, जो नरेंद्र मोदी के कारोबार सुगमता, लाल फीताशाही को कम करने, स्किल इंडिया में निवेश और नोटबंदी के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के प्रयासों से प्रेरित है।

उद्योग संगठन ने सरकार के सस्ते आवास श्रेणी में उठाए गए कदमों का स्वागत किया है। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी सबको आवास योजना के लक्ष्य को हकीकत में बदलने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा