1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका ने भारत को फायदा पहुंचाने के लिए निर्यात नियंत्रण कानून में किया बदलाव

अमेरिका ने भारत को फायदा पहुंचाने के लिए निर्यात नियंत्रण कानून में किया बदलाव

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 07, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Feb 07, 2017 03:02 pm IST

अमेरिका ने भारत के प्रमुख रक्षा भागीदार के दर्जे को मान्यता देते हुए अपने निर्यात नियंत्रण कानून में जरूरी बदलाव किए हैं। इससे भारत को फायदा होगा।

अमेरिका ने भारत को फायदा पहुंचाने के लिए निर्यात नियंत्रण कानून में किया बदलाव- India TV Hindi
अमेरिका ने भारत को फायदा पहुंचाने के लिए निर्यात नियंत्रण कानून में किया बदलाव

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत के प्रमुख रक्षा भागीदार के दर्जे को मान्यता देते हुए अपने निर्यात नियंत्रण कानून में जरूरी बदलाव किए हैं। इससे प्रौद्योगिकी और हथियारों का आसानी से हस्तांतरण किया जा सकेगा जिसका भारत को फायदा मिलेगा।

नये नियमों से निर्यात नियंत्रण कानून में जरूरी बदलाव किए गए हैं। इसके साथ अमेरिका से उसके वाणिज्य मंत्रालय के नियंत्रण वाले सैन्य सामानों का आयात करने वाली कंपनियों को एक तरह से मंजूरी दे दी गई है। इनमें व्यापक जनसंहार वाले हथियार शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : बिना ID के नहीं रिचार्ज होगा प्रीपेड मोबाइल, सरकार लाने जा रही नई योजना!

इन बदलावों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब इसकी बहुत ही कम संभावना है कि भारत को किसी सैन्य उत्पाद के आयात के लिए लाइसेंस से इनकार किया जाएगा।

अमेरिका-भारत व्यावसायिक परिषद के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा

मुझे भारत के प्रमुख रक्षा भागीदार के दर्जे को देखकर प्रसन्नता हुई है। हम इस दर्जे का मजबूती के साथ समर्थन करते हैं। इस भागीदारी से इसे वास्तविक नियामकीय सुधार में बदला जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : काउंटर से लिए टिकट ऐसे आसानी से हो जाएंगे अब ऑनलाइन कैंसल, रेलवे ने शुरू की नई सेवा

नए नियमों के तहत किया गया कानून में बदलाव

  • नए नियमों के तहत कानून में भी बदलाव किया गया है।
  • इससे आयातित सामान का वैधानिक तौर पर अंतिम उपयोग करने वाली कंपनियों को किसी तरह का लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पिछले करीब आधे दशक में इस नये नियम के तहत आने वाले सामानों के व्यापार में 5 अरब डॉलर का प्रतिनिधित्व करने वाले 810 लाइसेंस दिए गए हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा