1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका के कानून मंत्रालय ने आदित्य बिड़ला समूह की अनुषंगी के खिलाफ दायर किया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

अमेरिका के कानून मंत्रालय ने आदित्य बिड़ला समूह की अनुषंगी के खिलाफ दायर किया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 05, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 12:02 pm IST

अमेरिका के कानून मंत्रालय ने आदित्य बिड़ला समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई नोवेलिस को प्रतिस्पर्धी कंपनी एलेरिस का अधिग्रहण करने से रोकने के लिये एक मुकदमा दायर किया है। मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

US deparment of justice- India TV Hindi
US deparment of justice

वाशिंगटन। अमेरिका के कानून मंत्रालय ने आदित्य बिड़ला समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई नोवेलिस को प्रतिस्पर्धी कंपनी एलेरिस का अधिग्रहण करने से रोकने के लिये एक मुकदमा दायर किया है। मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

मंत्रालय ने कहा कि इस अधिग्रहण से अमेरिका के एल्यूमिनियम बाजार में नोवेलिस का एकाधिकार हो जाने की आशंका है। इसी कारण उसे अधिग्रहण से रोकने के लिये मुकदमा दायर किया गया है। हालांकि नोवेलिस ने कहा कि वह इसे चुनौती देगी और प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर आगे बढ़ेगी। मंत्रालय ने कहा कि उसने प्रतिस्पर्धा रोधी मुकदमा दायर किया है ताकि प्रस्तावित अधिग्रहण को रोका जा सके। 

नोवेलिस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव फिशर ने कहा, 'इस अधिग्रहण से किसी को खतरा नहीं है। इससे इस्पात से प्रतिस्पर्धा करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी और एल्यूमिनियम की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा