1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2019: चीनी खिलाड़ी को मात देकर सेरेना विलियम्स ने हासिल की रिकार्ड 100वीं जीत

US Open 2019: चीनी खिलाड़ी को मात देकर सेरेना विलियम्स ने हासिल की रिकार्ड 100वीं जीत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 04, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 11:26 am IST

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने यह मैच जीतने के लिए केवल 44 मिनट का समय लिया।

Serena Williamson, US Tennis Player- India TV Hindi
Serena Williamson, US Tennis Player Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। छह बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने यहां आर्थर एश स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ने मंगलवार रात हुए मैच में चीन की युवा खिलाड़ी क्विांग वांग को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से करारी शिकस्त दी।

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने यह मैच जीतने के लिए केवल 44 मिनट का समय लिया। साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम में सेरेना की यह 100वीं जीत है। मैच के बाद उन्होंने कहा, "मेरे मन में यह कभी नहीं आया था कि मैं 100 मैच जीत पाऊंगी।"

सेरेना ने इस मैच में बेहद दमदार प्रदर्शन किया और विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका न देते हुए केवल 15 अंक गंवाए। 

दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी केवल चार अंक ही जीत सकी। सेरेना ने कुल 25 विनर दागे जबकि वांग एक भी विनर नहीं लगा पाई। वह केवल छठा गेम जीत पाई। 

वांग ने अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उलटफेर करते हुए मौजूदा फ्रेंच ओपन चैम्पियन और वर्ल्ड नंबर-2 एश्ले बार्टी को मात दी थी। सेरेना सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से गुरुवार को भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल