1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय

अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान से तेल आयात करे भारत, 6 महीने तक का है समय

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 27, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 01:01 pm IST

अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है

US wants India not to import oil from Iran- India TV Hindi
US wants India not to import oil from Iran

नई दिल्ली। अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से कहा है कि वह ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को देखते हुए वहां से तेल आयात न करें, इन देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और चीन सहित दुनिया के सभी देशों की तेल कंपनियों को ईरान से तेल आयात नहीं करने को कहा गया है। अमेरिका की तरफ से दुनिया के अन्य देशों से इस साल 4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात खत्म करने के लिए कहा गया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया कि ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध दोबारा लगाए जाने के बाद जिस तरह के निर्देश दूसरे देशों की तेल कंपनियों को दिए गए हैं उसी तरह के निर्देश भारत और चीन की तेल कंपनियों को भी हैं। दुनियाभर में अमेरिका के बाद चीन दूसरा और भारत तीसरा बड़ा तेल कंज्यूमर है और दोनो देशों को अपने तेल जरूरत पूरा करने के लिए ईरान से तेल आयात करना पड़ता है।

सऊदी अरब और इराक के बाद ईरान भारत को सबसे ज्यादा तेल बेचता है, वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान भारत में कुल 25.63 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों का आयात हुआ है जिसमें सबसे अधिक 22.04 करोड़ टन कच्चा तेल है। अमेरिका ने 2015 से पहले भी ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए थे जिनकी वजह से अमेरिका के प्रभाव वाले कई देश ईरान से तेल का आयात नहीं करते थे, लेकिन उस समय भारत और चीन को ईरान से तेल आयात पर कुछ हद तक छूट मिली हुई थी। अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद फिर से ईरान पर प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं और इस बार ट्रंप प्रशासन आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर काफी सख्त भी नजर आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा