1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वेनेजुएला ने पेश की सरकारी मान्यता प्राप्‍त विश्‍व की पहली क्रिप्‍टोकरेंसी, इसका नाम रखा है ‘पेट्रो’

वेनेजुएला ने पेश की सरकारी मान्यता प्राप्‍त विश्‍व की पहली क्रिप्‍टोकरेंसी, इसका नाम रखा है ‘पेट्रो’

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 21, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 12:36 pm IST

वेनेजुएला ने गहराते आर्थिक संकट से बाहर आने की कोशिशों के बीच गैर-पारंपरिक कदम उठाते हुए तेल आधारित क्रिप्टोकरेंसी ‘पेट्रो’ की शुरुआत की है।

Venezuela Petro- India TV Hindi
Venezuela Petro

कराकास। वेनेजुएला ने गहराते आर्थिक संकट से बाहर आने की कोशिशों के बीच गैर-पारंपरिक कदम उठाते हुए तेल आधारित क्रिप्टोकरेंसी ‘पेट्रो’ की शुरुआत की है। यह सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टोकरंसी है।वेनेजुएला की वामपंथी सरकार ने शुरुआती बिक्री के लिए पेट्रो की 3.84 करोड़ इकाइयां पेश की हैं। इसकी बिक्री 19 मार्च तक चलेगी।

प्रधानमंत्री निकोलस मदुरो के अनुसार, बिक्री के शुरुआती 20 घंटे में पेट्रो को 73.5 करोड़ डॉलर की पेशकश मिली हैं।उन्होंने कहा कि पेट्रो हमारी स्वतंत्रता एवं आर्थिक स्वायत्तता को मजबूत करता है। यह हमें उन विदेशी ताकतों के लालच से बचने में मदद करेगा जो हमारा तेल बाजार जब्त कर हमें घुटन में रखने की कोशिश कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला के पास विश्व का सबसे विशाल तेल भंडार है। हालांकि देश भीषण आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा