1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. माल्या ने कहा- राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं, सीबीआई पर दीवानी मामले को आपराधिक मामले में बदले का लगया आरोप

माल्या ने कहा- राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं, सीबीआई पर दीवानी मामले को आपराधिक मामले में बदले का लगया आरोप

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 23, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 04:24 pm IST

ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने गुरुवार को कहा कि वह देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच 'राजनीतिक फुटबॉल' बन गए हैं।

विजय माल्या ने कहा- राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं, सीबीआई पर दीवानी मामले को आपराधिक मामले में बदले का लगया आरोप- India TV Hindi
विजय माल्या ने कहा- राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं, सीबीआई पर दीवानी मामले को आपराधिक मामले में बदले का लगया आरोप

नई दिल्ली। ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने गुरुवार को कहा कि वह देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच ‘राजनीतिक फुटबॉल’ बन गए हैं। माल्या फिलहाल ब्रिटेन में हैं।

माल्या ने बिजनेस न्यूज चैनल बीटीवीआई से कहा, “सब कुछ किंगफिशर एयरलाइंस की विफलता से शुरू हुआ। सरकारी स्वामित्व वाले बैंक भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन की विफलता के लिए मुझे व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार ठहराने और अपने कर्ज वापसी की कोशिश कर रहे हैं। मैंने भी उन पर जवाबी दावा किया है।”

माल्या ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक दीवानी मामले को आपराधिक मामले में बदल दिया और इसके बाद बैंकों के साथ धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के आरोप भी जोड़ दिए गए।

माल्या ने कहा, “मैं इन सबसे गंभीरता के साथ कानूनी तौर पर लड़ रहा हूं। मेरा मानना है कि उनके पास मेरे खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं बनता है।” माल्या ने कहा, “लेकिन भारत तो भारत है। मैं देश के दो प्रमुख भारतीय राजनीतिक दोलों के बीच फुटबॉल बन गया हूं, जैसा कि चुनावी भाषणों से साफ परिलक्षित होता है। मैं उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगा।”

ब्रिटेन में एफ1 कार के लॉच के मौके पर दिखे

  • माल्या को ब्रिटेन में देखा गया।
  • गई नई फॉर्मूला वन कार के प्रचार से जुड़े एक कार्यक्रम में देखा गया।
  • सूट पहने माल्या को सहारा फॉर्मूला इंडिया के दो ड्राइवरों सर्गियो पेरेज और इस्टेबन ओकन के साथ एक तस्वीर में देखा गया।
  • यह तस्वीर फॉर्मूला वन की आधिकारिक वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.फॉर्मूला1.कॉम) पर डाली गई है।
  • उनकी फॉर्मूला1 टीम की नई कार आज सिल्वरस्टोन में उतारी गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा