1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन एम-पैसा का पंजाब बिजली निगम से करार

वोडाफोन एम-पैसा का पंजाब बिजली निगम से करार

 Published : Jul 26, 2016 11:19 am IST,  Updated : Jul 26, 2016 11:19 am IST

मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवाएं देने वाली वोडाफोन एम-पैसा ने पंजाब की बिजली इकाई पंजाब राज्य बिजली निगम लि. (पीएसपीसीएल) से करार किया है।

पंजाब में बिजली बिल भरना हुआ आसान, वोडाफोन एम-पैसा की मदद से मिनटों में हो जाएगा पेमेंट- India TV Hindi
पंजाब में बिजली बिल भरना हुआ आसान, वोडाफोन एम-पैसा की मदद से मिनटों में हो जाएगा पेमेंट

चंडीगढ़। बिजली बिल भरने के लिए लंबी लाइन में लगने से परेशान लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवाएं देने वाली वोडाफोन एम-पैसा ने पंजाब की बिजली इकाई पंजाब राज्य बिजली निगम लि. (पीएसपीसीएल) से करार किया है। इससे पंजाब के बिजली उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन एम-पैसा ग्राहकों को बिजली बिलों के भुगतान के लिए नकदीरहित, सुरक्षित प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी। वोडाफोन इंडिया के परिचालन निदेशक अरविंद वोहरा ने कहा कि हम लगातार अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से एक नवोन्मेषी व सुगम सेवा उपलब्ध कराना चाहते हैं।

वोडाफोन एम-पैसा की पीएसपीसीएल के साथ भागीदारी इसी पहल का हिस्सा है। इससे ग्राहक मोबाइल फोन के जरिए सुगम, समयबद्ध तथा नकदी के बिना बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे। वोडाफोन एम-पैसा एक डिजिटल वॉलेट सेवा है जो धन स्थानांतरण, बिल और अन्य भुगतान, दुकानों पर भुगतान की सेवा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें- दूरसंचार विभाग ने एयरटेल वोडाफोन सहित 6 कंपनियों को भेजे नोटिस, 100 करोड़ की वसूली का मामला

यह भी पढ़ें- जून में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या 77.6 करोड़ के पार, जीएसएम ग्राहकों की संख्या 35 लाख बढ़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा