1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vodafone नॉर्थ ईस्‍ट के बाढ़ पीडि़तों को देगी मुफ्त टॉक टाईम, कंपनी देगी 50 मिनट का बात करने का मौका

Vodafone नॉर्थ ईस्‍ट के बाढ़ पीडि़तों को देगी मुफ्त टॉक टाईम, कंपनी देगी 50 मिनट का बात करने का मौका

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 06, 2017 07:16 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 09:14 am IST

नॉर्थ ईस्‍ट में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए टेलीकॉम कंपनी Vodafone ग्राहकों को संपर्क करने के लिए 50 मिनट का मुफ्त टॉक टाईम उपलब्‍ध कराएगी।

Vodafone नॉर्थ ईस्‍ट के बाढ़ पीडि़तों को देगी मुफ्त टॉक टाईम, कंपनी देगी 50 मिनट का बात करने का मौका- India TV Hindi
Vodafone नॉर्थ ईस्‍ट के बाढ़ पीडि़तों को देगी मुफ्त टॉक टाईम, कंपनी देगी 50 मिनट का बात करने का मौका

गुवाहाटी। देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन बाढ़ से प्रभावित अपने कस्‍टमर्स के लिए खास ऑफर लेकर आई है। नॉर्थ ईस्‍ट में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए Vodafone (वोडाफोन) ने गुरुवार को कहा कि वह अपने ग्राहकों को आपात स्थिति में किसी से संपर्क करने के लिए 50 मिनट का मुफ्त टॉक टाईम उपलब्‍ध कराएगी। इसका फायदा असम, मणिपुर और त्रिपुरा के ग्राहकों को मिलेगा।

Vodafone इंडिया की बिजनस प्रमुख (असम एवं पूर्वोत्‍तर) निधि लौरिया ने कहा, पूर्वोत्‍तर में पूरी ताकत के साथ मानसून के मौजूद रहने से कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। लोगों की मदद करने के लिए हम इस क्षेत्र में प्रभावित इलाकों में अपने सभी ग्राहकों को 50 मिनट के मुफ्त टॉक टाईम की पेशकश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एकबारगी सेवा असम के कामरूप, करीगमगंज और बोगांईगांव, मणिपुर के उखरूल और बिष्णुपुर तथा उत्‍तरी त्रिपुरा में दी जा रही है।

लौरिया ने कहा, यह सेवा मानसून सीजन के आखिर तक चलेगी। जरूरत के हिसाब से और लोगों को इसके तहत लाने के लिए क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा है। अब तक इस स्‍कीम के तहत 15,000 लोगों को कवर किया जा चुका है।Vodafone ने कहा है कि फ्री टॉक टाईम ऑफर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सेल साइट डाटा पर निर्भर होगा और यह केवल लोकल कॉल्‍स के लिए होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा