1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया भर में शुरू हुई मंदी, मौजूदा हालात 2009 से भी ज्यादा खऱाब: IMF

दुनिया भर में शुरू हुई मंदी, मौजूदा हालात 2009 से भी ज्यादा खऱाब: IMF

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2020 11:28 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 11:31 pm IST

IMF के मुताबिक 80 देश मदद के लिए उनके पास पहुंच चुके हैं

IMF- India TV Hindi
IMF Image Source : AP

नई दिल्ली। आईएमएफ ने आज मान लिया है कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्था मंदी में आ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ की प्रमुख ने आज कहा कि साफ है कि हम मंदी के दौर में पहुंच चुके हैं और मौजूदा हालत 2009 से भी ज्यादा खराब हैं।

उनके मुताबिक इस मुसीबत से बचने के लिए विकासशील देशों को काफी बड़ी मदद की जरूरत होगी। उन्होने साफ किया कि फिलहाल सारी आर्थिक गतिविधिया ठप पड़ चुकी हैं। जिसका असर विकासशील देशों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। आईएमएफ का अनुमान है कि विकासशील देशों को करीब 2.5 लाख करोड़ डॉलर की मदद की जरूरत होगी, फंड के मुताबिक मदद का आंकड़ा इससे भी आगे बढ़ सकता है। आईएमएफ प्रमुख ने जानकारी दी कि 80 देश मदद के लिए उनके पास पहुंच भी चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा