1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय एडल्‍ट हर रोज 1.41 घंटे करते हैं इंटरनेट का इस्‍तेमाल, सबसे ज्‍यादा करते हैं गूगल पर सर्च

भारतीय एडल्‍ट हर रोज 1.41 घंटे करते हैं इंटरनेट का इस्‍तेमाल, सबसे ज्‍यादा करते हैं गूगल पर सर्च

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 04, 2017 04:21 pm IST,  Updated : May 04, 2017 04:22 pm IST

औसत रूप से एक इंटरनेट इस्‍तेमाल करने वाला भारतीय 2016 में प्रतिदिन 1.41 घंटे ऑनलाइन रहा।

भारतीय एडल्‍ट हर रोज 1.41 घंटे करते हैं इंटरनेट का इस्‍तेमाल, सबसे ज्‍यादा करते हैं गूगल पर सर्च- India TV Hindi
भारतीय एडल्‍ट हर रोज 1.41 घंटे करते हैं इंटरनेट का इस्‍तेमाल, सबसे ज्‍यादा करते हैं गूगल पर सर्च

नई दिल्‍ली। मीडिया मैनेजमेंट कंपनी GroupM की एम रिपोर्ट के अनुसार, औसत तौर पर एक भारतीय जिनके पास इंटरनेट कनेक्‍शन है वे एक महीने में 200 मिनट से ज्‍यादा समय सर्च इंजन गूगल पर बिताते हैं। हालांकि, यह एक रहस्‍य ही है कि वे आखिर गूगल पर ढूंढते क्‍या हैं। औसत रूप से एक इंटरनेट इस्‍तेमाल करने वाला भारतीय 2016 में प्रतिदिन 1.41 घंटे ऑनलाइन रहा। चीन में यह संख्‍या दोगुनी यानी लगभग 3.38 घंटे और अमेरिका में 3.57 घंटे प्रतिदिन की रही।

यह भी पढ़ें : 19,990 में लॉन्‍च हुआ Oppo F3, 16MP और 8MP के डुअल सेल्‍फी कैमरे से है लैस

Interaction 2017 नाम की यह रिपोर्ट 46 बाजारों में डिजिटल एडवरटाइजिंग ग्रोथ के भविष्‍य को लेकर किए गए एक सर्वे पर आधारित है। जिसमें टेक्‍नोलॉजी डेवलपमेंट, मीडिया ट्रेंड्स और उपभोक्‍ताओं के व्‍यवहारों को ट्रैक किया गया। ये वैसे कुछ टॉप वेबसाइट हैं जहां भारतीय अपना सबसे ज्‍यादा समय बिताते हैं।

यह भी पढ़ें : Jelly ने लॉन्‍च किया दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन, 4G LTE वाले इस फोन में है ढाई इंच से छोटा स्‍क्रीन

भारत में इंटरनेट से जुड़ी बड़ी जनसंख्‍या को देखते हुए नई इंटरनेट कंपनियों के लिए यह देश आकर्षक बन गया है और ऐसी कंपनियां इसका लाभ उठाना चाहती हैं। 2017 में कुल मिलाकर 45 करोड़ भारतीय ऑनलाइन जुड़ जाएंगे। दिलचस्‍प बात यह है कि स्‍मार्टफोन यूजर्स की संख्‍या के नजरिए से भारत दूसरे स्‍थान पर है।

Source : QZ.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा