1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. व्‍हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है पेमेंट सर्विस

व्‍हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है पेमेंट सर्विस

 Published : May 30, 2018 12:43 pm IST,  Updated : May 30, 2018 12:43 pm IST

व्‍हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर है। फेसबुक के स्‍वामित्‍व वाली इंस्‍टेंट मैसेजिंग एप व्‍हाट्सएप अगले महीने से अपनी बहु प्रतीक्षित पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रही है।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्‍ली। व्‍हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर है। फेसबुक के स्‍वामित्‍व वाली इंस्‍टेंट मैसेजिंग एप व्‍हाट्सएप अगले महीने से अपनी बहु प्रतीक्षित पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रही है। कंपनी की यह सर्विस व्‍हाट्सएप पे के नाम से पेश की जाएगी। इसकी मदद से आप अपने व्‍हाट्सएप कॉन्‍टेक्‍ट्स को बेहद आसानी से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक व्‍हाट्सएप ने अपनी पेमेंट सर्विस के लिए देश के प्रमुख निजी बैंक आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। खबर के मुताबिक सभी जरूरी सिस्‍टम ठीक होने के बाद देश के सबसे बड़ा सरकार बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया भी व्‍हाट्सएप के पार्टनर में शामिल हो जाएगा। भारत में फिलहाल व्‍हाट्सएप के 2 करोड़ एक्टिव यूजर्स मौजूद हैं। हालांकि पेमेंट सर्विस के संबंध में व्‍हाट्सएप और अन्‍य किसी बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  

आपको बता दें कि व्‍हाट्सएप के बीटा वर्जन पर व्‍हाट्सएप पे की शुरुआत फरवरी में हो चुकी थी। फिलहाल 10 लाख यूजर इसका प्रयोग कर रहे हैं। कंपनी को शुरुआती से ही इस सर्विस के लिए शानदार रिव्‍यू मिल रहे हैं। आपको बता दें कि गूगल की तेज़ और पेटीएम की पेमेंट सर्विस के साथ फोन पे और अन्‍य कंपनियां भीम आधारित पेमेंट सर्विस प्रदान कर रही हैं। संभव है कि वॉट्सऐप पे सर्विस यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पर आधारित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा