1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया के यात्री और स्टाफ के बीच ‘बवाल’, इस बार यात्री ने स्टाफ को थप्पड़ मारा

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया के यात्री और स्टाफ के बीच ‘बवाल’, इस बार यात्री ने स्टाफ को थप्पड़ मारा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 28, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 11:02 am IST

एक महिला यात्री ने एयर इंडिया के स्टाफ के साथ टिकट को लेकर हुए विवाद पर स्टाफ के कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया के यात्री और स्टाफ के बीच ‘बवाल’, इस बार यात्री ने स्टाफ को थप्पड़ मारा- India TV Hindi
इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया के यात्री और स्टाफ के बीच ‘बवाल’, इस बार यात्री ने स्टाफ को थप्पड़ मारा

नई दिल्ली। एयरलाइन सेवाओं में एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के बीच झगड़े पिछले कुछ समय से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल एयरलाइन में एक नेता के झगड़े का मामला सामने आने के बाद इस साल इंडिगो के स्टाफ की तरफ से यात्री के साथ हुई मारपीट का मामला सुर्खियों में रहा, अब ताजा मामला सामने आया है जिसमें सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के एक यात्री ने स्टाफ को थप्पड़ मारा है।

मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है जहां पर एक महिला यात्री ने एयर इंडिया के स्टाफ के साथ टिकट को लेकर हुए विवाद पर स्टाफ के कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। खबर के मुताबिक महिला यात्री को दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ान पकड़नी थी लेकिन वह टिकट काउंटर पर देरी से पहुंची थी। मामले की सूचना पुलिस की दी जा चुकी है और इसकी जांच हो रही है।

कुछ दिन पहले निजी एयरलाइन इंडिगो के स्टाफ की तरफ से एक यात्री के साथ हुई मारपीट का मामला बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहा था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडिगो को इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी और आरोपी स्टाफ कर्मी को निकालना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा